धनबाद | अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने 10-11 सितंबर के घोषित
आंदोलन को टाल दिया है। संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची
में हुई।
इसमें संघ की विभिन्न मांगों पर सरकार से वार्ता को देखते हुए 31
अक्टूबर तक आंदोलन को टालने का निर्णय लिया गया। मांगे पूरी नहीं होने पर
एक नवंबर से रांची में आंदोलन होगा। प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने
बताया कि 31 अगस्त को विभागीय सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक के साथ वार्ता
हुई थी। इसमें संघ की सभी मांगों पर सहमति देते हुए 6 सितंबर को
अंतरविभागीय बैठक और एक महीने में सभी लंबित मामलों का निबटारा करने का
आश्वासन मिला है।