Important Posts

Advertisement

डीसी को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

 गढ़वा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा से मिला। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
इसमें सातवें वेतनमान का निर्धारण अनुमंडलीय स्तर पर कैंप लगाकर करने, प्रोन्नति में वाणिज्य शिक्षकों को भी लेने, नवनियुक्त शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि देने, शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से शनिवार को माह में एक बार मिलने का समय निर्धारण करने और शिक्षकों के असैनिक कार्य का एमबी और एनओसी कैंप लगा कर निष्पादन की मांग शामिल है।
मौके पर कमलेश्वर पांडेय, प्रभात रंजन ¨सह, श्याम बिहारी शर्मा, बलराम भगत, अर¨वद कुमार द्विवेदी, गब्बास खां, अनीस अहमद खां उपस्थित थे। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को इनकी मांगों के प्रति पूरी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।

UPTET news

Photography