Important Posts

Advertisement

शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं : डीएसई

 भंडरा (लोहरदगा) : सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने भंडरा प्रखंड स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएसई ने विद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसई ने सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन, विद्यालय की साफ-सफाई तथा बच्चों की उपस्थिति की जांच-पड़ताल की। इस क्रम में
राजकीयकृत मध्य विद्यालय टोटो जामुनडीपा के शिक्षक जगनारायण प्रसाद बिना सूचना के लंबे अवधि से विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। जिसपर डीएसई रेणुका तिग्गा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए बीईईओ सुरेंद्र ¨सह को शिक्षक जगनारायण प्रसाद से कारणपृच्छा करने का निर्देश दिया। साथ ही उक्त शिक्षक के वेतन निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। डीएसई ने प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कांजो खास, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ागाईं एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोटो जामुनडीपा सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का हाल जाना। डीएसई ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इसमें गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में डीएसई ने विद्यालयों में विद्युत वाय¨रग, बेंच डेस्क, पोशाक की गुणवत्ता की जांच की।

UPTET news

Photography