Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित


टंडवा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के तत्वाधान में पारा शिक्षकों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय ने की। इसमें मुख्य रूप से संगठनात्मक चर्चा के दौरान पारा शिक्षकों ने एक पीओ का चयन करने का निर्णय लिया गया।
चयनित पीओ जिला स्तरीय चुनाव में भाग लेंगे। इसके अलावे विवरणी प्रपत्र 30 तक हर हाल में जमा करने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय उपयोगिता प्रमाण पत्र फोटो सहित कार्यालय में जमा करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व पारा शिक्षकों ने पत्रकार विनय सिन्हा की मां कुसुम देवी के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना की। मौके पर अनुप पांडेय, मनोज ओझा, साकेत पांडेय, ब्रजेश कुमार, निरंजन राणा, परमानंद मिश्रा, सरिता, राममणि, नंदकिशोर समेत कई उपस्थित थे।

UPTET news

Photography