- धनबाद/ मुख्य संवाददाता 1175 शिक्षकों में से एक ही शिक्षक हेडमास्टर बनने की अर्हता रखते हैं। झरिया प्रखंड के शिक्षक प्रेम किशोर श्रीवास्तव प्रोन्नति पाकर हेडमास्टर बनने वाले एकमात्र शिक्षक होंगे। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार ने बताया कि ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन में प्रोन्नति के लिए अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स में 725, विज्ञान में 380 व उर्दू में 70 शिक्षकों का नाम है। 15 दिनों में संबंधित शिक्षकों को आपत्ति अपने डीडीओ सह हेडमास्टर के माध्यम से जिला कार्यालय में जमा करनी है। इनमें 421 शिक्षकों को ग्रेड फोर में प्रोन्नति मिलेगी। ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन के बाद ग्रेड थ्री में शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी। डीएसई ने कहा कि वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। किसी भी शिक्षक को आपत्ति है तो आवेदन दें। उसके बाद विभाग जिम्मेवार नहीं होगा।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government