Important Posts

Advertisement

जिन स्कूलों ने नहीं भरा यू डायस, अब कर रहे आवेदन

सरकारीऔर निजी स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे स्कूलों के बारे में भी शिक्षा विभाग को पता चलने लगा है, जो कभी यू-डायस भरने में दिलचस्पी ही नहीं लेते थे।
इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 150 से लेकर 2000 तक है, लेकिन आज तक इन स्कूलों ने यू-डायस भरने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन अब ऐसे स्कूल भी शिक्षा विभाग में आवेदन देकर यू-डायस कोड की मांग कर रहे हैं। हालांकि इन स्कूलों का दरअसल डीएलएड प्रशिक्षण के लिए एनआईओएस की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसमें आवेदन करने वाले शिक्षकों को संबंधित स्कूल का यू-डायस कोड भरना अनिवार्य है। इसके बाद ही उनका आवेदन अप्रूव होगा। चूंकि, अभी आवेदन करने वाले स्कूलों ने आज तक यू-डायस भरा नहीं है। इसलिए इन स्कूलों का डाटा अपडेट करने में समय लगेगा। ऐसे में इन स्कूलों को अगले साल ही यू-डायस कोड मिल पाएगा।

क्या है यू डायस

कक्षाएक से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों पर नजर रखने के लिए सरकार हर साल विद्यालयों के आंकड़े यूनिफाइड डायस (यू-डायस) के तहत एकत्रित करती है। इसमें विद्यालय का पूरा विवरण, विद्यालय किस बोर्ड से संबद्ध है, विद्यालय की स्थापना का वर्ष, छात्रों की संख्या, शिक्षकों का पूरा विवरण, फर्नीचर-उपस्कर की स्थिति, गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले छात्रों के नामांकन की स्थिति से संबंधित आंकड़ा भरना होता है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार बजट का निर्धारण करती है। इसी प्रपत्र के आधार पर ही बच्चों की ड्रेस, विकास अनुदान तथा अन्य विद्यालय संबंधी अनुदान विभाग द्वारा प्रेषित किए जाते हैं। इसे शिक्षा विभाग द्वारा हर साल भरवाया जाता है। सरकारी और निजी स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक हर हाल में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण प्राप्त कर लेना है। इस तिथि के बाद कोई अप्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में पढ़ाने योग्य नहीं रहेंगे। प्रशिक्षण के लिए 30 सितंबर तक एनआईओएस पर अप्रशिक्षित शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन कराना था। 

UPTET news

Photography