Important Posts

Advertisement

झारखंड में 2008 के बाद नियुक्त हुए पारा शिक्षकों को हटाया जाएगा

जमशेदपुर | झारखंड शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 2008 के बाद नियुक्त करीब 400 पारा शिक्षक हटाए जाएंगे। साथ ही बड़े जिलों में ही डीईओ व डीएसई दोनों पदस्थापित होंगे। छोटे जिले में कोई एक अफसर ही रहेगा।
शिक्षा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सभी डीईओ व डीएसई से वीसी के जरिए बात की। उन्होंने डीएसई को 2008 के बाद नियुक्त पारा शिक्षकों की सूची बनाने काे कहा। सरकार ने 2008 में ही पारा शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। फिर भी कई जिलों में पारा शिक्षकों नियुक्त की गई। शिक्षा सचिव ने कहा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत बड़े जिलों में पदस्थ डीईओ व डीएसई में से अब डीईओ जिला प्रोग्राम ऑफिसर और डीएसई सहायक प्रोग्राम ऑफिसर कहलाएंगे। पहले डीएसई ही प्रोग्राम ऑफिसर होते थे। समग्र शिक्षा संबंधी बना रहे हैं। प्रारूप जल्द जारी होगा। नियुक्तियां नियमों व निर्देशों के विपरीत हैं, उन्हें रद्द करेंगे।

अब बड़े जिलों में ही डीईओ-डीएसई हाेंगे छोटे जिले में कोई एक अफसर तैनात होगा

छात्र-छात्राओं के लिए अलग मॉडल स्कूल

शिक्षा सचिव ने कहा, प्रखंडवार मॉडल स्कूलों को संगठित कर आवासीय मॉडल स्कूल बनाएंगे। हर जिले में दो-तीन मॉडल स्कूल होंगे। छात्र-छात्राअों के लिए अलग मॉडल स्कूल होंगे। योजना पर काम शुरू हो गया है।

यू-डायस की गलतियां सुधारें वर्ना कार्रवाई : शिक्षा सचिव ने डीईआे व डीएसई को चेतावनी देते हुए कहा, यू डायस फॉर्म में काफी गलतियां हो रही हैं। इसमें जल्द सुधार करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

UPTET news

Photography