झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की रांची जिला कार्यकारिणी की बैठक
शनिवार को एलईबीबी हाईस्कूल में हुई। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को 7वें
वेतनमान देने, पहले की तरह कोषागार के माध्यम से वेतन भुगतान,
पुरानी
पेंशन योजना लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, परिवहन व आवास भत्ता
देने, अर्जित अवकाश का भुगतान से संबंधित आदेश देने से संबंधित लंबित
डिमांड पर चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि दो अगस्त को वेतन मद
में राशि प्राप्त होने के बाद भी अभी तक शिक्षाकर्मियों को भुगतान नहीं
किया गया है। डीईओ से तत्काल वेतन भुगतान करने की मांग की है। अध्यक्षता
अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो ने किया। बैठक में जिला सचिव अजय झा, जयनंदन तिवारी,
डॉ. बी मिश्रा, मुश्ताक हुसैन, जयनंदन तिवारी, रविंद्र चौरसिया, पंकज
मिश्रा, सुनील झा आदि मौजूद थे।