Important Posts

Advertisement

शिक्षक दिवस पर जेएनएसी 16 शिक्षकों को देगा पुरस्कार

जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) ने शिक्षक दिवस पर शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में साफ-सफाई बेहतर रखने वाले 16 शिक्षकों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
इसमें अक्षेस साफ सुथरे स्कूल के 11 शिक्षकों को स्वच्छ श्री सम्मान और पांच शिक्षकों को स्वच्छता अलंकरण से सम्मानित करेगा।

स्वच्छता अलंकरण के रूप में प्रत्येक शिक्षक को एक निर्धारित नकद राशि व प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ श्री सम्मान में प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एसओ ने बताया कि शहर के निजी व सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य, प्रबंधकों से स्वच्छता बनाए रखने वाले शिक्षकों का नाम व काम के दस्तावेज सबूत से जुड़े कागजात जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में चार सितंबर तक जमा करने की अपील की है। स्कूलों से मिले नाम के आधार पर ही जेएनएसी के निर्णायक मंडल सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का नाम पुरस्कार के लिए चयन करेगा और पुरस्कृत करेगा।

UPTET news

Photography