Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक बायोमेट्रिक सिस्टम का करेंगे विरोध

गोला | प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक की बैठक बीआरसी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मेहीलाल हांसदा ने की। इस दौरान सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा ई विद्यावाहिनी ओर बायोमेट्रिक सिस्टम का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया। वहीं सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के वर्षों पुरानी मांग समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की गई। सरकार की दोहरी नीति का पारा शिक्षकों ने विरोध किया है। मौके पर भागवत तिवारी, धर्मनाथ महतो,जातरू महतो, ओमप्रकाश महतो, दिनेश दांगी, राकेश पांडेय, विवेक खन्ना, पवन रजक, प्रदीप करमाली, ज्ञानी महतो, अंजू देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, द्रोपदी देवी, सविता देवी, होलिका देवी, संगीता कुमारी, रीना देवी आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography