बंदगांव| कराईकेला में शनिवार को पारा शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष
जितेंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पारा शिक्षकों को 4 माह
से मानदेय नहीं मिलने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महतो ने कहा
कि झारखंड सरकार सदा ही पारा शिक्षकों के हित में कोई भी कार्य नहीं कर
रही है।
अब पारा शिक्षकों को मानदेय नही मिलने से भुखमरी के कगार पर है।
इसके लिए पारा शिक्षक संघ सरकार से लडाई लड़ने के लिए एक रणनीति बना रही
है। इसे लेकर पारा शिक्षक संघ द्वारा चक्रधरपुर मारवाड़ी स्कूल में आयोजित
होने वाली दो सितंबर की बैठक में बंदगांव के पारा शिक्षक संघ के सदस्य भाग
लेंगे। साथ ही मानदेय को लेकर रणनीति तय किया जाएगा। मौके पर मुरारी कोडा,
रूपो देवी, परमेश्वरी महतो, मीना देवी, मुगली सरदार, शैलेश महतो, मुखि
नायक, अंजलि रक्षित, रीना मंडल, ललिता महतो आदी मौजूद थे।