जमशेदपुर | जिला शिक्षा विभाग ने 16 सरकारी शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी प्रोन्नति को वापस ले लिया है। 15 शिक्षकों पर नौकरी में रहते हुए नियमित कोर्स करने और एक शिक्षक अरविंद गिरि पर मुकदमे और जेल जाने की जानकारी विभाग से छिपाने का आरोप है।
यह जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षकों की प्रोन्नति के बाद शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जांच में शिक्षकों पर लगे आरोप सही पाए गए।
नीरेन कुमार भक्त (उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधकुंडी, पोटका) सरोज कुमारी मुखिया (उत्क्रमित मध्य विद्यालय राीडीह, पोटका) संजुला कुमारी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरजामदा) प्रतिमा कुमारी (सीपी समिति मध्य विद्यालय, सोनारी) सुरेंद्र कुमार वर्मा (मध्य विद्यालय बाघुड़िया, गालूडीह) कुमारी आशामणि (राजकीय मध्य विद्यालय, गदड़ा) योजना कुमारी (मध्य विद्यालय, शंकोसाई) नुजहत फरहीन फातिमा (बावनगोड़ा उर्दू मिडिल स्कूल) अनिल कुमार गिरि-(मध्य विद्यालय बांकादा, बोड़ाम) जयंत नाथ पाल-(मध्य विद्यालय भालुकबिंदा, चाकुलिया) धनु माझी- (मध्य विद्यालय जाहातु, पोटका) सुनील कुमार मांझी-(उत्क्रमित मध्य विद्यालय हितकू) देविका मंडल-(बालक मध्य विद्यालय, जुगसलाई) कामिनी कुमारी-(उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाखरीपाड़ा, जमशेदपुर) अरविंद गिरि (अभ्यास पाठशाला मध्य विद्यालय, चाकुलिया) सुनीता तिवारी(हिंदी मध्य विद्यालय, घाटशिला)