Important Posts

Advertisement

आंदोलन के लिए पारा शिक्षकों की बैठक कल

जामताड़ा|एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा की ओर से जिलास्तरीय बैठक 2 सितंबर को जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित किया गया है।
राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला स्तरीय बैठक किया जा रहा है। मोर्चा के निलाम्बर मंडल ने बताया कि बैठक में निम्न मुद्दे पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श के साथ आगे की रणनीति भी तैयार होगी। वर्तमान समय में सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि टेब, ई विद्या वाहिनी का तब-तक विरोध होगा जब तक वेतनमान नहीं मिलता। पांच माह का बकाया मानदेय था मगर 2 माह का मानदेय भुगतान किया गया। टेट उत्तीर्ण का बकाया मानदेय एरियर सहित भुगतान करना। विद्यालय मर्ज पर चर्चा एवं 2013 टेट उत्तीर्ण का बढ़ोतरी मानदेय किसी भी कीमत पर न कटौती हो इस पर चर्चा की।

UPTET news

Photography