मेदिनीनगर : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ पलामू ने माध्यमिक व इंटर परीक्षा
के दौरान केंद्राधीक्षक व वीक्षकों पर किए गए दंडात्मक कार्रवाई का विरोध
किया है। इस संबंध में संघ की ओर से पलामू के उपायुक्त को पत्र लिखा गया
है।
इसमें कहा गया है कि झारखंड अधिविद परिषद ने इंटर परीक्षा का केंद्र निर्धारण करने के मापदंड में अनदेखी की है। अनुमंडल स्तर पर केंद्र का निर्धारण किया जाना था। कहा है कि केंद्राधीक्षकों की असहमति के बाद भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। पत्र में कहा कि उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद भी अधिकांश केंद्र को डीईओ ने बदल दिया। संघ के नेताओं ने उपायुक्त से दंडात्मक कार्रवाई पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि पंडवा प्रखंड के लोहड़ा स्थित सूरत उवि परीक्ष केंद्र पर वाटस ग्रुप के माध्यम से नकल करते इंटर के 16 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया था। बाद में वहां के 13 शिक्षक सह वीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर संघ में रोष व्याप्त है।