Important Posts

Advertisement

वाट्सएप से नकल मामले में 13 शिक्षक निलंबित

जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में पिछले मंगलवार को वाट्सएप ग्रुप के जरिए नकल के मामले में शुक्रवार को डीसी अमित कुमार ने 13 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी नैंसी सहाय ने पड़वा प्रखंड के लोहड़ा हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 26 परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्काषित किया था। इस मामले मंें उन्होंने 13 शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा डीसी अमित कुमार से की थी। इस परीक्षा केंद्र से 11 मोबाइल भी बरामद किया गया था। मोबाइल के माध्यम से दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर प्रश्नपत्र को वायरल कर दिया गया था। वाट्सएप पर इनके अांसर वायरल हो गए थे। इस मामले में केंद्राधीक्षक वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, शिक्षक श्याम नारायण पांडेय, ललिता देवी, नंद कुमार, उषा देवी, विजय कुमार सिंह, चंदा देवी, नीलम कुमारी, राजेश कुमार, आेमप्रकाश दूबे, संतोष कुमार, संजय कुमार बैठा, मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीसी ने बताया कि एसडीओ की अनुशंसा संबंधी उन तक आज पहुंची है और इसी पर कार्रवाई की गई।

UPTET news

Photography