Important Posts

Advertisement

अप्रैल से झारखंड के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी केजी क्लास

अप्रैल से झारखंड के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी केजी क्लास
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने निर्देश दिया है कि अगले सत्र से सरकार के सभी प्राथमिक स्कूलों में केजी की कक्षाएं शुरू की जायेगी। जिसमें तीन से पांच वर्ष के बच्चों का नामांकन किया जायेगा। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि केजी कक्षाएं शुरू करने के पूर्व सर्वे लिस्ट तैयार कर लें और आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समन्वय स्थापित करें।
केजी कक्षाओं के लिए क्लासरूम को विभिन्न रंगों और आकृतियों से रंगा जाना चाहिये, ताकि बच्चे खेल खेल में पढ़ाई के महत्व को समझ सकें साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित केजी कक्षाओं में ऐसे पारा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें,जिनकी क्षेत्रीय भाषाओं पर पकड़ हो ताकि बच्चें के साथ बेहतर संबंध हो सकें।

मुख्य सचिव मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निदेश दे रही थीं। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अगले वर्ष से नवीं, दसवी एवं प्लस 2 की सीटें प्रत्येक स्कूल में दोगुनी की जाये। इसके लिए स्कूलों की क्षमता से संबंधित पूरी प्रोफाइलिंग कर लें।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा भेजे गए समिति के शून्य ड्रॉप आउट, शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों के अगले वर्ग में शत प्रतिशत नामांकन और प्राप्त राशि का शत प्रतिशत उपयोग एवं स्वच्छता जैसे पांच संकल्पों को प्रत्येक स्कूल की दीवारों पर अंकित करायी जाये। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को सम्मान देते हुए उनकी तसवीर भी लगाई जाये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रखंड में लगातार अनुपस्थित रहने वाले ऐसे पांच शिक्षकों की सूची तैयार करें और तत्संबंधी कार्रवाई करते हुए कड़ी हिदायत दें, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बनी रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम साइंस का एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करें। सेवानिवृत शिक्षकों की सेवा भी ली जा सकती है। कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन को लेकर सर्तकता बरतें और प्राथमिकता ऐसे बच्चों को दी जाये जो उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के हों, ड्रॉप आउट हों, दूरस्थ गांव के हों और अनाथ हों। उन्होंने कहा कि अगले वर्ग में नामांकन लेने वाली बच्चियों की सूची अभी से तैयार कर लें। बैठक में सचिव शिक्षा विभाग आराधना पटनायक, निदेशक प्राथमिक शिक्षा मुकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

UPTET news

Photography