Important Posts

Advertisement

हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू होगा

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर आरडीडीई ने जिला स्कूल में प्रधानाध्यापकों और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन के साथ बैठक की। बैठक में हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की बात कही गयी। आरडीडीई रामयतन राम ने कहा कि हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि इसे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक ही रखा गया है, लेकिन सरकार का ऐसा मानना है कि बच्चों की तरह शिक्षक भी एक ड्रेस कोड का पालन करें। बैठक में मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए स्पेशल क्लास का अनिवार्य रूप से संचालन के साथ एसओपी को लागू करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया गया। आरडीडीई ने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वैसे स्कूलों के बगल के स्कूल में अथवा गांव के स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं और स्पेशल क्लास चलवाने का प्रयास करें। बैठक में शिशिर कुमार झा, सतीश कुमार दुबे, सत्यनारायण तिवारी, चंद्रबलि चौबे, दामोदर उपाध्याय, रविकांत पाठक, सुरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र नाथ धर द्विवेदी, सिस्टर इग्नेसिया, नागेंद्र राम, सुनील गिरी, गणेश राम, सविता पाठक, रानी झा, विद्यासागर पाठक, मंजू कुमारी आदि शामिल थे।

कैसीहोगी शिक्षकों की ड्रेस

ड्रेसकोड के तहत पुरुष शिक्षकों की ड्रेस में क्रीम कलर शर्ट, ब्लैक पैंट और जूते के साथ मरून कलर की टाई होगी। जबकि महिला शिक्षकों के लिए क्रीम कलर की साड़ी में मरून कलर का बॉर्डर लगा होगा। ब्लाउज का कलर मैरून होगा। 

UPTET news

Photography