Important Posts

Advertisement

स्पष्टीकरण देकर कह रहे प्रमाणपत्र सही , फर्जी टेट प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों ने स्पष्टीकरण देना शुरू कर दिया

स्पष्टीकरण देकर कह रहे प्रमाणपत्र सही
धनबाद/ मुख्य संवाददाता फर्जी टेट प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों ने स्पष्टीकरण देना शुरू कर दिया है। कई नवनियुक्त शिक्षकों ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि उनका प्रमाणपत्र सही है और जैक से ही निर्गत हुआ है।
फिर से जांच कराएं और वेतन को चालू किया जाए। टुंडी प्रखंड में ऐसे शिक्षकों की संख्या अधिक है। बताया जाता है कि 25 से अधिक शिक्षक सिर्फ टुंडी के स्कूलों में पोस्टेड है। ये शिक्षक कक्षा एक से पांच स्कूल में पदस्थापित है।

जानकारों का कहना है कि कई नवनियुक्त शिक्षकों की ओर से जमा स्पटष्टीकरण में एक ही शब्दों का प्रयोग किया गया है। सिर्फ नाम व विद्यालय का नाम अलग है। जिला कार्यालय ने 135 नवनियुक्त शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उसके बाद जिला स्थापना समिति की बैठक बुलाकर बर्खास्तगी व एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। एफआईआर संबंधित प्रखंडों के थाने में दर्ज कराई जाएगी।

UPTET news

Photography