Important Posts

Advertisement

31 मार्च 2020 तक आरयू के 48 शिक्षक हो जाएंगे रिटायर

जागरण संवाददाता, रांची : पहले से शिक्षकों की कमी झेल रहे रांची विवि में संकट और भी बढ़ने वाला है। 31 मार्च 2020 तक इस विवि के 48 शिक्षक रिटायर हो जाएंगे।
रांची विवि प्रशासन ने रिटायर होने वाले शिक्षकों की सूची जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 31 मार्च 2020 तक 48 शिक्षकों की आयु 65 साल पूरी हो रही है। रांची विवि में करीब एक लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनके लिए 923 शिक्षक हैं। इसमें करीब 600 कांट्रेक्ट पर नियुक्त हैं। इसके बावजूद अभी भी 268 पद खाली है। 48 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी और इसका असर शिक्षण पर पड़ेगा। 48 में सबसे अधिक 28 एसोसिएट प्रोफेसर

31 मार्च 2020 तक सेवानिवृत्त होने वाले 48 शिक्षकों में से सबसे अधिक 28 एसोसिएट प्रोफसर हैं। इसके बाद 12 असिस्टेंट प्रोफेसर और 7 प्रोफेसर और एक प्राचार्य की है। प्राचार्य में मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ एएन ओझा हैं जो 30 जून 2018 को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
---
ये होंगे सेवानिवृत्त
डॉ. सुशील अंकन दर्शनशास्त्र,
रघुनंदन सिंह इतिहास, आरएन सिंह इतिहास , डॉ. नंद कुमार कॉमर्स,

डॉ एस. खलखो बॉटनी, डॉ. एएन ओझा प्राचार्य, एनके साहू टीआरएल,
सी खलखो राजनीति विज्ञान, डॉ. एसएनएल दास वाणिज्य, डॉ. एमएमपी सिंह गणित, डॉ. अभिजीत दत्ता जूलॉजी, डॉ. उदय कुमार जियोलॉजी,
डॉ. एमपीएन सिंह बॉटनी, डॉ. पी. लकड़ा दर्शनशास्त्र, डॉ. एसपी सिंह राजनीति विज्ञान, ओम प्रकाश भगत मनोविज्ञान, आरआर प्रमाणिक मनोविज्ञान, डॉ. शिप्रा मित्रा भौतिकी,
मेरी लिली कुजूर रसायन, एसडी तिर्की टीआरएल, एसएन भगत टीआरएल, गोने उराव भूगोल, डॉ. मीना सोरेन इतिहास, डॉ. मथुरा इतिहास, डॉ भारती रॉय मनोविज्ञान,
आरआर दास वाणिज्य, जे. अहमद वाणिज्य, डॉ. एके श्रीवास्तव बॉटनी, डॉ. डीके भट्टाचार्य भूगर्भशास्त्र, मो. खलील अहमद उर्दू, डॉ. सी कामेश्वरी दर्शनशास्त्र, डॉ. विनीता शरण भौतिकी,
डॉ. जेबी पाडेय ¨हदी, डॉ. मीरा सिंह ¨हदी, डॉ. एसके पॉल बाग्ला, एजे सिंह वाणिज्य, डॉ. संजय मिश्रा रसायन, एस प्रसाद मिश्रा गणित, बीपी अग्रवाल गणित, जवाहरलाल साहू संस्कृत, एस. कुमारी दर्शनशास्त्र,
डॉ. रेणु कुमार मनोविज्ञान, डॉ. मनोरमा मिश्रा गृह विज्ञान, डॉ. पीके सिंह गणित, डॉ. बीके मिश्रा संस्कृत,

डॉ. टीएनके सिन्हा मानवशास्त्र, बीके जायसवाल भौतिकी, डॉ. एके चौधरी बॉटनी। 

UPTET news

Photography