Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को स्थायी करें या एक साथ बर्खास्त

नारायणपुर (जामताड़ा) : रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की नारायणपुर बीआरसी प्रांगण में बैठक हुई। इस दौरान 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पारा शिक्षकों को रांची के मोरहाबादी मैदान में उपस्थिति होने पर जोर दिया।

सरकार और पारा शिक्षकों में बढ़ा टकराव, राज्‍यभर में हड़ताल शुरू

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पारा शिक्षकों के उग्र आंदोलन तथा उनपर लाठी चार्ज की घटना के बाद सरकार और पारा शिक्षकों में टकराव बढ़ गया है। पारा शिक्षकों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है।

राज्य के 70 हजार पारा टीचर गोलबंद: अब आर-पार की लड़ाई, सरकारी आदेश दरकिनार कर 20 से जेल भरो आंदोलन

Ranchi: राज्य के 70 हजार पारा टीचर अब आर-पार के मूड में है. सरकारी आदेश को धत्ता बताते हुए पारा टीचरों ने 20 नवंबर से जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर दी है. इस बार पारा शिक्षक अकेले नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ गिरफ्तारी देंगे.

पारा शिक्षकों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

जामताड़ा : स्थायीकरण व छत्तीसगढ़ के तर्ज पर वेतन की मांग को लेकर चल रहे पारा शिक्षकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी प्रभावी रहा। जिले के 2058 पारा शिक्षक में से 1918 पारा शिक्षक हड़ताल में रहे जबकि 140 पारा शिक्षक विद्यालयों में पठन पाठन किया।

हड़ताल से निबटने को ले 906 स्कूलों में हुई प्रतिनियुक्ति

चतरा : पारा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिया है। शनिवार को 1021 स्कूलों में से 906 में सरकारी सहायक शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं साक्षरताकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

अपना हक लेकर ही काम पर लौटेंगे पारा शिक्षक: संघ

जागरण संवाददाता, सरायकेला : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सरायकेला प्रखंड के पारा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए।

साथियों की रिहाई व मुख्यमंत्री की सदबुद्धि को ले पारा शिक्षकों ने की पूजा-अर्चना

भंडरा (लोहरदगा) : अपने सहयोगी साथियों के रिहाई और रघुवर सरकार को सद्बुद्धि की कामना को लेकर शनिवार को प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा से जुड़े पारा शिक्षकों ने भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम में

जारी प्रखंड के 15 विद्यालयों में हड़ताल के कारण लटके हैं ताले

जारी : पारा शिक्षकों की जारी हड़ताल के कारण प्रखंड के पन्द्रह विद्यालय बंद पड़े हैं। 59 पारा शिक्षक हड़ताल में शामिल हो गए हैं। शनिवार को इन सभी विद्यालयों में ताला लटका पाया गया।

पारा शिक्षकों ने स्थापना दिवस का विरोध किया, तो अगले ही दिन होंगे बर्खास्त

रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों और अन्य संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है स्थापना दिवस पूरे राज्य और यहां रहने वालों के लिए गौरव का दिन है। उस दिन किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पारा शिक्षकों की मांग पूरी हो, यह नहीं चाहती सरकार : कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पिछले कई दिनों से आंदोलनरत पारा शिक्षक, रसोइया संघ, आंगनबाड़ी सेविका की मांगों का समर्थन करने का फैसला किया है.

स्कूल से अनुपस्थित 216 पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने की शुरू हुई कार्यवाई

रांची.  स्थापना दिवस के दिन 15 नवंबर को अवकाश रहता है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे रद्द करते हुए शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अधिकांश पारा शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंचे। इसके बाद स्कूल से गायब पारा शिक्षकों पर बर्खास्त करने कार्यवाई शुरू कर दी गई है।

रांची : प्लस टू शिक्षक नियुक्ति मामला, सामान्य कोटे में बहाल हुए 75% अभ्यर्थी बाहरी

रांची : प्लस टू के लिए हुई शिक्षक बहाली में अनारक्षित कोटे में 75 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के बहाल हुए है़ं  11 विषयों के लिए 617 सीटेें अनारक्षित कोटे में दिखायी गयी है़ं  इसमें सफल अभ्यर्थियों के स्थायी पता के आधार पर आंकड़े निकाले जायें, तो करीब 471 अभ्यर्थी दूसरे राज्य के है़ं  इसमें सर्वाधिक यूपी और बंगाल से है़ं  

प्रशिक्षित शिक्षक अभ्यर्थियों ने जलाई रिजल्ट की प्रति

गोड्डा: स्थानीय गांधी मैदान में राज्य सरकार द्वारा स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के विरोध में जिला के प्रशिक्षित शिक्षक अभ्यर्थियों ने रिजल्ट कि प्रति जलाकर कड़ा विरोध जताया और आगे भी आंदोलन करने कि बात कहीं। रिजल्ट प्रति जला रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बीबीएमकेयू में संविदा पर बहाल होनेवाले शिक्षकों की सूची तैयार

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में संविदा पर बहाल होनेवाले शिक्षकों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। संभावना जतायी जा रही है कि मंगलवार तक विवि स्तर पर इसकी सूची जारी कर दी जाएगी।

हड़ताल पर गए पारा शिक्षक, आज से नहीं जाएंगे स्कूल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार से ये पारा शिक्षक स्कूल नहीं जाएंगे। हड़ताल के दौरान रोजाना सभी प्रखंड के पारा शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र पर धरना देंगे।

पारा शिक्षकों ने विधायक को घेरा, बतायी सरकार की करतूत

पबिया (जामताड़ा) : रांची में हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पारा शिक्षकों ने स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी का घेराव किया। इस दौरान अपने उपरी हुई कार्रवाई की जानकारी दी और उन्हें मांगों का ज्ञापन सौपा।

50 साल बाद फिर अपने स्कूल पहुंचे पुराने छात्र, फिजा में गूंज उठा वेलकम नेतरहाट

शुक्रवार को घड़ी में शाम के 6.30 बज रहे थे। तभी विद्यालय परिसर में विद्यालय के 50 वर्ष पुराने पूर्ववर्ती छात्रों को लेकर गाडिय़ों की कतार पहुंची गाड़ियों का गेट खुलते ही नीचे उतरने से पूर्व कई पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने विद्यालय की धरती को छूकर प्रणाम किया।

पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की झामुमो ने की कड़ी निंदा

साहिबगंज। झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और सांसद विजय हांसदा ने पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों पर हुई लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। रघुवर दास सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की जगह उद्योगपतियों के बारे में ज्यादा सोच रही है। पारा शिक्षकों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

खुद की रक्षा के लिए भी बुशु खेल रखता है महत्व : सदर विधायक

बक्सर । केवल शोहरत पाने का जरिया ही नहीं यह बुशु खेल खुद की रक्षा के लिए भी महत्व रखता है। उक्त बातें सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उ़र्फ मुन्ना तिवारी ने शनिवार को राज्यस्तरीय बुशु प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान कही।

पारा शिक्षकों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

जामताड़ा : स्थायीकरण व छत्तीसगढ़ के तर्ज पर वेतन की मांग को लेकर चल रहे पारा शिक्षकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी प्रभावी रहा। जिले के 2058 पारा शिक्षक में से 1918 पारा शिक्षक हड़ताल में रहे जबकि 140 पारा शिक्षक विद्यालयों में पठन पाठन किया।

आखिर कब तक लाठी गोली खाएंगे भूखे पारा शिक्षक – अरूप चटर्जी

 मासस नेता और निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा है कि झारखण्ड स्थापना दिवस पर सभी को इंतज़ार रहता है कि राज्य सरकार शायद उनके लिए कुछ बेहतर घोषणा करे ताकि उनके चेहरे पर राहत भरी मुस्कान आये।

पारा शिक्षक गए हड़ताल पर, कई स्कूलों में लटके ताले

कांडी: झारखंड सरकार द्वारा पारा शिक्षकों पर रांची में लाठी चार्ज से शिक्षकों में रोष है। सरकार की दमनात्मक कारवाई के खिलाफ कांडी  प्रखंड के सभी 73  विद्यालयों में कार्यरत 197 पारा शिक्षक व शिक्षिका शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।. पारा शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के कारण विभिन्न विद्यालयों में

300 स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप, सरकारी शिक्षकों की होगी प्रतिनियुक्ति

 कोडरमा : मांगों को ले आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर रांची में लाठीचार्ज के बाद कोडरमा में भी स्कूली शिक्षा बुरी तरह चरमरा गई है। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से जिले में

झारखंड में सरकार का विरोध करने पर 216 पारा शिक्षक बर्खास्‍त, 280 को जेल

रांची, जेएनएन। झारखंड राज्य के 18वें स्थापना दिवस पर खलल पड़ ही गया। झारखंड गठन के बाद से यह पहला अवसर है जब ऐसा खलल पड़ा है। राज्य सरकार और पारा शिक्षकों का टकराव इस दिन विशेष को ही

रांची : पारा शिक्षकों व पत्रकारों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोला

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षक और समाचार संकलन कर रहे पत्रकारों पर जवानों द्वारा लाठी चार्ज किया गया था, जिसमें सैंकड़ों पारा शिक्षक और दर्जनों पत्रकार चोटिल हुए थें।

पारा शिक्षकों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की हुई घोषणा

कटकमसांडी : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पारा शिक्षकों की बैठक अध्यक्ष संजय पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत तमाम पारा शिक्षक शिक्षिका शामिल हुईं।

पारा शिक्षकों को छल रही है सरकार

खूंटी : राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही रवैये को अख्तियार कर पारा शिक्षकों को छल रही है। जायज मांगों को मानने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पारा शिक्षक हड़ताल पर, 608 स्कूलों में बाधित हुई पढ़ाई

 हजारीबाग : स्थायी करने की मांग कर रहे पारा शिक्षकों पर रांची के मोहराबादी में हुए लाठीचार्ज और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के पहले दिन पारा शिक्षक स्कूल तो गए लेकिन, न तो हाजिरी बनाई और न ही बच्चों को पढ़ाया। हड़ताल की सूचना व आवेदन देकर सभी पारा शिक्षक चले गए।

सीएम को काले झंडे दिखाने का मामला: 280 पारा शिक्षकों को भेजा गया जेल

(रांची): झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य के पारा शिक्षकों के उग्र प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में रांची पुलिस ने 280 पारा शिक्षकों को शुक्रवार शाम होटवार स्थित बिरसा करावास भेज दिया। इनमें 16 महिला पारा शिक्षिकाएं भी शामिल है।

पारा शिक्षकों को भी बायोमेट्रिक्स सिस्टम से विद्यालय में बनाना पड़ेगी हाजरी

ग्राम समाचार , देवघर। अब पारा शिक्षकों को भी बायोमेट्रिक्स सिस्टम से विद्यालय में हाजरी बनाना पड़ेगा। इस बाबत राज्य परियोजना निदेशक श्री उमा शंकर सिंह ने पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सम्रग शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी 1 दिसम्बर से यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पारा शिक्षक

गुमला : सेवा स्थायी करने और वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे पारा शिक्षकों पर हुई लाठी चार्ज के बाद झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का आह्वान किया है।

गिरिडीह : पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह : झारखंड स्थापना दिवस पर अपने अधिकारों की मांग कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गिरिडीह टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

UPTET news

Photography