Important Posts

Advertisement

रांची : पारा शिक्षकों व पत्रकारों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोला

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षक और समाचार संकलन कर रहे पत्रकारों पर जवानों द्वारा लाठी चार्ज किया गया था, जिसमें सैंकड़ों पारा शिक्षक और दर्जनों पत्रकार चोटिल हुए थें।

इस घटना की झारखंड के प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो ने कड़े शब्दों मे निन्दा की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव बिनोद पांडेय ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रघुवर सरकार की क़ड़ी आलोचना करते हुए कहा, कि जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक अधिकारों की मांग कर रहे हैं, उनके उपर रघुवर सरकार लाठियां बरसवा रही है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नही बक्शा जा रहा है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाऐ कम है। झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध स्वरुप प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी सरकार को चेतावनी भी देती है, कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाऐ अन्यथा पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगी।

UPTET news

Photography