Important Posts

Advertisement

साथियों की रिहाई व मुख्यमंत्री की सदबुद्धि को ले पारा शिक्षकों ने की पूजा-अर्चना

भंडरा (लोहरदगा) : अपने सहयोगी साथियों के रिहाई और रघुवर सरकार को सद्बुद्धि की कामना को लेकर शनिवार को प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा से जुड़े पारा शिक्षकों ने भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम में
विधिवत पूजा-अर्चना की। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का नेतृत्व कर रहे प्रखंड सचिव सोहराई उरांव ने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार पारा शिक्षकों के साथ बर्बर ढंग से पेश आ रही है। अब अपना हक मांगने पर भी जेल भेजा जाने लगा है। सरकार की गीदड़ भभकी से पारा शिक्षक नहीं डरने वाले हैं। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राज्य के पारा शिक्षकों को भी वेतन की मांग को लेकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है। लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव ने कहा कि जब तक राज्य के सभी पारा शिक्षकों का वेतनमान छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नहीं की जाती है। तब तक पारा शिक्षक आंदोलन करते रहेंगे। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के साथ किया गया व्यवहार ¨नदनीय है। मौके पर उमेश शाह, गोपेंद्र शाह, अमनुलाह खान, लाल राजकिशोर नाथ शाहदेव, कमलेश उरांव, रतन तिवारी, सोमरा उरांव, सुकरा उरांव, चमरा उरांव, अतुल कुमार, कुर्बान अंसारी, पितरूस उरांव, देवकी कुमारी, अफारुल खान, बनेश्वर उरांव, विदेश उरांव, बुधदेव उराव, विजय साहू, गोपाल प्रसाद साहू, सुखवा उरांव, सुकरा मुंडा, सुलेश्वर उरांव, रामकृत यादव, सुधीर राम, जयप्रकाश कुजूर, विजय भगत, रामकिशुन महली, सेवक लकड़ा, रामकुमार राम, चतुर राम सहित प्रखंड के पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

Photography