Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को छल रही है सरकार

खूंटी : राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही रवैये को अख्तियार कर पारा शिक्षकों को छल रही है। जायज मांगों को मानने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
हमने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाएगी, तबतक हड़ताल जारी रहेगी। यह बात एककीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सचिव नेलो लुकस ने कही। वे शुक्रवार को कुंजला बाजारटांड़ में आयोजित मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए पारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में अपना जीवन झोंक दिया, लेकिन हमें क्या मिला। हमें पूरा विश्वास था कि केंद्र व राज्य में एक पार्टी की सरकार होने के फायदा हमें मिलेगा और हम पारा शिक्षकों को स्थायी कर दिया जाएगा। लेकिन, भाजपा सरकार ने हमारे साथ विश्वासघात कर दिया। सरकार से हमारी मांग है कि पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और जीवन जीने लायक वेतनमान की अधिसूचना जारी की जाए। बैठक में प्रमुख रूप से संजय कुमार पाठक, सचिन प्रसाद, दिनेश महतो, मनवंत पांडेय, भजहरी महतो, रामचंद्र महतो, महादेव नाग, सुखदेव राम, जय¨सह, दयामनी मुंडू, दिलीप पाढ़ी, सुरेश ¨सह, महेश गोप, पारस महतो, नंदकिशोर महतो, संजय कुमार यादव, ललित उरांव, हीरामन नाग, अजय कुमार साहू, महेश ¨सह, बालचंद मघइया आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography