जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात से अधिक
कार्यरत 527 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाना है। इन शिक्षकों के
स्थानांतरण पर शुक्रवार को हुई जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में
निर्णय ले लिया गया है।
स्थापना समिति में हुई निर्णय के तहत शिक्षकों का
स्थानांतरण के लिए एक सप्ताह के अंदर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग
प्रखंडवार आयोजित किया जाएगा। काउंसलिंग में शिक्षकों का स्थानांतरण भी
उसी प्रखंड में की जाएगी, जिस प्रखंड में वह कार्यरत है। काउंसलिंग की
प्रक्रिया उपायुक्त कार्यालय में संपन्न होगी। इसके लिए 4 दंडाधिकारी
नियुक्त किए गए है। डीएसई ने बताया कि स्थापना समिति ने स्पष्ट कर दिया है
कि स्थानांतरण से बचने के लिए दिए गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया
जाएगा। काउंसलिंग में दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और महिलाओं को
प्राथमिक दी जाएगी। वहीं मेधा और योग्यता को भी स्थानांतरण के क्रम में
प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानांतरित होने वाले 527 में से 496 के पास पीजी की योग्यता
डीएसई ने बताया कि युक्तिकरण के तहत स्थानांतरण के लिए चिन्हित
527 शिक्षकों में 496 शिक्षक पीजी योग्यताधारी है। वहीं शेष 36 शिक्षक
इंटरमीडिएट योग्यताधारी है। ऐसे में स्थानांतरण के क्रम में शिक्षकों की
मेधा और योग्यता का भी ख्याल रखा जाएगा। हालांकि किसी तरह की बहाना, पैरवी
अथवा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।