Important Posts

Advertisement

सात दिन के अंदर शिक्षकों के रेशनलाइजेशन के लिए काउंसिलिंग

धनबाद : सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या के अनुपात में सरप्लस 527 शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया अगले सात दिन में शुरू हो जाएगी। उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त चार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सात दिन के अंदर काउंसिलिंग होगी।
डीएसई विनीत कुमार के अनुसार रेशनलाइजेशन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। वरीयता और अर्हता के आधार पर काउंसिलिंग समाहरणालय में होगी। इसमें दिव्यांग, असाध्य रोग और महिलाओं को वरीयता मिलेगी। इसके बाद मेधा पर विचार किया जाएगा। नियमों के आधार पर चयनित शिक्षकों की सूची धनबाद एनआइसी पर डाली जाएगी। शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके निराकरण के बाद समाहरणालय में प्रखंडवार काउंसिलिंग होगी। जो जिस प्रखंड में है वहीं युक्तिकरण किया जाएगा। प्रखंड के बाहर किसी का भी युक्तिकरण नहीं किया जाएगा। 527 में से 491 स्नातक-परास्नातक और 36 इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षकों का युक्तिकरण होगा।

--------------------
रेशनलाइजेशन के लिए निर्धारित मानक
- जिला स्तर पर शिक्षक-छात्र अनुपात की स्थिति।
- 200 से अधिक प्राथमिक एवं 500 से अधिक मध्य विद्यालयों में नामांकन और शिक्षकों की स्थिति।

- स्कूलों में नियमित एवं पारा शिक्षकों की संख्या।
- यूडायस में दर्ज आंकड़े एवं स्कूल में वास्तविक उपस्थिति।
- पारा शिक्षकों का युक्तिकरण ग्राम पंचायत एवं नजदीकी ग्राम पंचायत में होगा।
- विषय के दो शिक्षक होने पर अधिक दिन से तैनात शिक्षकों का होगा युक्तिकरण।
- जहां एक ही परिसर में मध्य विद्यालय और हाई स्कूल तैनात हैं और शिक्षक सरप्लस हैं वहां के शिक्षकों का युक्तिकरण नहीं होगा।
- एक विषय के दो या इससे अधिक शिक्षकों का ही यहां से युक्तिकरण होगा।
- किसी की कोई पैरवी नहीं सुनी जाएगी।
- विलय किए गए 177 स्कूलों के शिक्षक और पारा शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे।

- डीएसई कार्यालय में युक्तिकरण या के लिए आए हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

UPTET news

Photography