कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) सहित अंगीभूत कॉलेजों में सेवा देने वाले
करीब 150 से अधिक शिक्षकों को 7000 एकेडमिक ग्रेड पे (एजीपी) का लाभ लेने
के लिए 26 अप्रैल से पहले आवेदन करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित तिथि से
पहले ही विवि केे संबंधित पीजी विभाग के अलावा कॉलेज की ओर से भी आवेदन को
सूचीबद्ध कर विश्वविद्यालय को देना होगा।
विवि की पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग
कमेटी आवेदन की जांच कर रिपोर्ट कुलसचिव कार्यालय को देगी। इसके आधार पर ही
शिक्षकों को लाभ मिलेगा। मालूम हो कि वर्तमान में 6000 की एजीपी पर सेवा
देने वाले शिक्षकों का एजीपी बढ़कर अब 7000 रुपए हो जाएगा। इससे प्रत्येक
शिक्षक के वेतन में प्रत्येक माह करीब 5000 रुपए तक का लाभ मिलेगा। सरकार
द्वारा तय मानदंड के तहत लाभ पाने वाले शिक्षकों को तीन श्रेणी में बांटा
गया है। इसके तहत पहली श्रेणी के अंतर्गत चार वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण
करने वाले पीएचडी धारक सहायक प्राध्यापकों को 7000 एजीपी का लाभ मिलेगा।
दूसरी श्रेणी में पांच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले एमफिल, एलएलएम,
एमटेक धारक सहायक प्राध्यापकों को 7000 एजीपी का लाभ दिया जाएगा।
26 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
7000 एजीपी का लाभ पाने वाले शिक्षकों के आवेदनों की जांच के लिए
बनी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 26 अप्रैल को होगी। इस कमेटी में डॉ.
रामप्रवेश प्रसाद, चेयरमैन, एमके मिश्रा, मेंबर सेक्रेटरी, डॉ. किरण शुक्ला
सदस्य, डॉ. राजेन्द्र भारती सदस्य, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद शामिल हैं। यह
कमेटी कॉलेजों से मिले प्रस्ताव पर विचार करेगी।