ठेठईटांगर| ठेठईटांगर में पारा शिक्षक संघ की बैठक 16 अप्रैल को दिन के 12
बजे बीआरसी जोराम में होगी। बैठक में 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का
अनिश्चितकालीन घेराव करने से संबंधित विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रखंड
अध्यक्ष भारत भूषण शुक्ला ने सभी पारा शिक्षकाें से बैठक में उपस्थित होने
की अपील की है।