बकाया मानदेय की भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के
पारा शिक्षकों ने गुरू गोष्ठी का बहिष्कार किया। पारा शिक्षकों के बहिष्कार
से में आये प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों को गुरुगोष्ठी से बैरंग
वापस
लौटना पड़ा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज डुमरी केबी हाई स्कूल में
गोष्ठी का आयोजन किया गया था। गुरुगोष्ठी में भाग लेने प्रखंड के दर्जनों
पारा शिक्षक पहुंचे भी थे। परंतु जैसे ही पदाधिकारियों की उपस्थित में
गुरुगोष्ठी की प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही पारा शिक्षक महासंघ के प्रदेश
उपाध्यक्ष गणेश मंडल और प्रखंड अध्यक्ष मनोज मंडल के नेतृत्व में पारा
शिक्षक नारेबाजी करने लगे। वे पारा शिक्षकों की लंबित मानदेय के भुगतान की
मांग और सरकार द्वारा वैसे विद्यालयों जहां 60 या इससे कम विद्यार्थी हैं
को बंद करने का निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे थे। पारा शिक्षक बहुत
देर तक नारेबाजी करते रहे और अंत में गुरू गोष्ठी का बहिष्कार करते हुए
बाहर निकल गये। गुरुगोष्ठी को स्थगित करना पड़ा। मौके पर रमेश रजक, सीताराम
मंडल, विनोद सिंह, पप्पू पाठक, विजय कुमार, रामेश्वर दास आदि थे।