24 वर्षीय प्रोन्नति को लेकर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधियों
के साथ डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कार्यालय कक्ष में बैठक की।
माध्यमिक शिक्षकों को लंबित चौबीस वर्षीय प्रवरण वेतनमान का लाभ के लिए
आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता डीईओ ने की।
डीईओ ने बताया कि वैसे शिक्षक
जिनकी सेवा चौबीस वर्ष पूरी हो चुकी है और उन्हें बारह वर्षीय वरीय वेतनमान
प्राप्त हो चुका है उन्हें इसका लाभ मिलेगा। बैठक में बरेलिया ने सभी
संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापित कर उसके साथ स्वच्छता
प्रमाण-पत्र संलग्न कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि
डीसी की अध्यक्षता में गठित जिला शिक्षा स्थापना समिति के अनुमोदन के लिए
शीध्र भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के 200 सौ शिक्षकों को इसका लाभ
नहीं मिला है।
बैठक करते डीईओ व संघ के पदाधिकारी।
विभागीय सचिव के आदेश की हो रही है अवहेलना : संघ
माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद ने इस
संदर्भ में कहा कि इनमें कई शिक्षक की मौत हो गई है वहीं प्रत्येक माह
शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव
ने एक साल पूर्व प्रोन्नति का आदेश दिया है, बावजूद यहां आदेश की अवहेलना
की जरा रही है। कहा कि जिले में शिक्षकों को इसका लाभ शीध्र नहीं दिया गया
तो संघ आंदोलन को विवश होगा। बैठक में डीईओ के अलावा माध्यमिक शिक्षक संघ
के राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, सुखदेव प्रसाद सिंह,
चन्द्रमणि प्रसाद, राजनाथ, ओमव्रत झा, साकेत कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।