चंद्रपुरा | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा चंद्रपरा प्रखंड
कार्यालय के समक्ष धरना देकर बीडीओ को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम
ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डोमन महतो एवं संचालन सुरेश महतो
ने किया। मौके पर मुख्य रूप से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिप सदस्य नवीन
कुमार कुमार सहित पारा शिक्षक दिलशाद अहमद, श्याम सुंदर महतो, रामेश्वर,
गणेश प्रसाद, सुखदेव मंडल, बाबूचंद साव, सीमा, झरना देवी, अनिता किस्कू,
लक्ष्मी हांसदा आदि मौजूद रहे।
पारा शिक्षकों ने सौंपा सहायक को मांग पत्र
गोमिया | गोमिया प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड
मुख्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र प्रखंड के प्रधान सहायक को
सौंपा। इसकी अध्यक्षता सचिव नारायण महतो ने की। मौके पर पारा शिक्षक सागीर
अहमद, पंचदेव महतो, मनोज सिंह, सुरेश प्रजापति, खुर्शीद आलम, पूजा सिंह,
मीना कुमारी, उमा देवी, विनोद महतो, सविता कुमारी, ओम शंकर, लालचंद यादव,
धर्मनाथ साव, सुगन यादव, बाबू चंद्र सोरेन, सीताराम साहू आदि उपस्थित रहे।
पारा शिक्षकों की मांग जायज है: जगरनाथ
नावाडीह | नावाडीह प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय परिसर में एकीकृत
पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो की
अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। यहां डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने
कहा कि सरकार 9 हजार विद्यालयों को मर्ज करने की बात कह रही है, जो गलत है।
15 साल सेवा देने वाले 30 हजार पारा शिक्षकों की छंटनी करने की बात सरकार
कह रही है। यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की मांगें
जायज हैं। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों के हर आंदोलन में साथ देंगे।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष हरि प्रसाद तुरी ने कहा कि मर्ज करने के पहले पारा
शिक्षकों को स्थायी किया जाए। वहीं जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि
सरकार अखबार के जरिए कहती है कि पारा शिक्षक व रसोइया को हटाया नहीं जाएगा।
लेकिन कहने से नहीं होगा इसका लिखित दें। लोक नारायण प्रेमी व सुरेश शर्मा
ने कहा कि सरकार की मानसिकता झारखंडियों के हित में नहीं है। पारा
शिक्षकों को हटाने का फरमान जारी कर गलत किया है। इसका मुंहतोड़ जबाव दिया
जाएगा। धरना के बाद नावाडीह बीडीओ शंकराचार्य सामद को 7 सूत्री मांग सौंपा
गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश ठाकुर ने किया।