झारखंडराज्य सहयोगी शिक्षक संघ पलामू जिला के तत्वाधान में केचकी स्थित नदी
तट पर आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पलामू जिलाध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने की।
संचालन महासचिव ओमप्रकाश गिरी ने किया। पारा शिक्षकों को संबोधित करते
हुए मुख्य अतिथि संघ के प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकांत पाठक ने कहा कि बहुत ही दुख
की बात है कि पूरे राज्य के पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला
है। इस कारण आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
पैसे की कमी के कारण कई पारा शिक्षक इलाज के अभाव में अपनी जान गवा
बैठे तो कई बीमार चल रहे हैं। पारा शिक्षकों की पीड़ा कोई भी पार्टी क्यों
नहीं समझती। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि सरकार चाहे किसी भी पार्टी की
रही हो, सभी ने पारा शिक्षकों की अनदेखी की है। सिर्फ पारा शिक्षकों को
स्थायी करने और वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन मिलता है।
सरकार सिर्फ काम करवाती है, सुविधा नहीं देती : संतोष
मीडियाप्रभारी संतोष तिवारी ने कहा कि झारखंड को छोड़ देश के अन्य
राज्यों की सरकारों ने पारा शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही
हैं। झारखंड सरकार पारा शिक्षकों से सभी चुनाव में काम करवाती है, सुविधा
नहीं देती। कार्यक्रम में संजय पांडेय, उपेंद्र पाठक, अमित रंजन, राजेश
कुमार, आशीष उपाध्याय, मनीष कुमार सिंह, बिनोद दुबे, विकास पाठक, अरुण
गुप्ता, कौशल किशोर, सीताराम पांडेय, उमाकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार, लव
पांडेय समेत दर्जनों पारा शिक्षक ने अपने विचार व्यक्त किए।