घाटो : स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर चौक में मंगलवार को झारखंड
प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संकुल
अध्यक्ष संजय रविदास ने की व संचालन संकुल सचिव अब्दुल वाहिद ने की।
बैठक
में विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण सरकारी कार्य प्रणाली पर
गहरी नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में पारा शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से
स्थायीकरण नहीं किए जाने को लेकर भी ¨चता जाहिर की गई। बैठक में कहा गया
कि पड़ोसी राज्य की तरह ही पारा शिक्षकों को सुविधा देने पर समस्याओं का
स्वत: हल हो जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रभुनाथ राम, नगमा खातुन,
फिलमोल तिर्की, ज्योति देवी, मो. हफीज, उषारानी कुजूर, राकेश कुमार, आफताब
आलम, महताफ आलम सहित दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे।