जिलाशिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे द्वारा उत्क्रमित विद्यालय के
प्रधानाध्यापकों की बैठक एसपीजी मिशन उच्च विद्यालय में हुई। इसमें
शिक्षकों की कमी वाले विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए प्रधानाध्यापक
को नजदीक के प्रारंभिक विद्यालय के स्नातक या स्नातक से ज्यादा शिक्षा प्राप्त शिक्षकों की सूची 10 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के प्रारंभ में मध्य विद्यालय से अपग्रेड विद्यालय में पदस्थापित 16 विज्ञान शिक्षकों का स्वागत किया गया। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक ही प्रधानाध्यापक होंगे। हाई स्कूल के शिक्षक माध्यमिक स्तर के शिक्षक में से कोई एक ही शिक्षक विद्यालय के प्रभार में रहेंगे। बैठक में 77 प्रमुख विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। कई प्रधानाध्यापकों ने भवनों की मरम्मत को लेकर सूची उपलब्ध कराई। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि भवनों की जांच झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता करेंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने पुस्तकालय, शौचालय, चहारदीवारी, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला, छात्रावास आदि निर्माण के असैनिक कार्यों का ब्योरा उपलब्ध कराया। बैठक में सभी विद्यालयों में बिजली का वायरिंग कराने का निर्देश दिया गया। शौचालय स्थिति की जानकारी लेने पर अनेक प्रधानाध्यापकों ने विद्यालय में शौचालय होने की बात कही कुछ विद्यालयों में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।