Important Posts

Advertisement

सरकार की उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं शिक्षक : एसएन सिंह

मेदिनीनगर. कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह कांग्रेस शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने राज्य सरकार के उपर शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनधारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. श्री सिंह ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनधारियों में रोष व्याप्त है. सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है.14 जनवरी के बाद पूरे झारखंड में आंदोलन की शुरुआत होगी. 
 
प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन तेज किया जायेगा.  श्री सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 15 नवंबर 2016 को ही सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू करने की घोषणा की थी. लेकिन इसे अ‍भी तक लागू नहीं किया गया और उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों व राज्य के कर्मचारियों, पेंशनधारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति अपनाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है. 
 

वर्ष 2016 बीत जाने के बाद भी राज्य के पेंशनधारियों का सात प्रतिशत महंगाई भत्ता रोक कर रखना पेंशनधारियों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. श्री सिंह ने कहा कि राज्य के प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय व कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है. वहीं योग्य शिक्षक बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश है. श्री सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री से इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. निर्धारित तिथि तक मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है.

UPTET news

Photography