चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के उत्क्रमित, प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए सीकेपी की बीइइओ श्रीमती तेजिंदर कौर ने कहा कि 26 जनवरी तक हर स्कूल में बेंच डेस्क व इलेक्ट्रिक वायरिंग कर लेना जरूरी है. विभागीय निर्देशानुसार बजट अनुरूप दोनों कार्यों को कराना जरूरी है.
इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित करें और दोनों कार्यों को निर्धारित अवधि तक पूरा कर लें. उन्होंने कहा कि तय मानक से कतई समझौता न करें.
सभी स्कूलों को उनके खाते में राशि दे दी गयी है. जिसकी निकासी कर दोनों कामों को पूर्ण करना है. सभी सीआरपी को बजट की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गयी है, जिसके आधार पर ही निर्माण कार्य करना है. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में चक्रधरपुर प्रखंड सबसे अधिक एमडीएम का एसएमएस करता है. बावजूद इसके हमारा प्रतिशत मात्र 49 प्रतिशत ही है. हर हाल में इसे शत प्रतिशत करना है. जिन स्कूलों की ओर से अब तक एसएमएस नहीं किया जा रहा है. वह तत्काल शुरू कर दें.
उन्होंने कहा कि गत शैक्षणिक वर्ष में सभी स्कूलों के ऐसे बच्चों को विद्यालय किट्स दी गयी थी, जो 50 प्रतिशत से अधिक स्कूल में उपस्थित हुए थे. बच्चों के बैंक खाते में राशि उपलब्ध कराई गयी थी. अब उक्त राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र में बच्चों के अभिभावक से हस्ताक्षर करवा कर जमा करना है. उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्कूलों में निकट भविष्य गणित व विज्ञान मेला लगाया जायेगा. जिसमें शिक्षक व बच्चों की समान भागीदारी जरूरी है.