Important Posts

Advertisement

अगुवा नेताओं की रिहाई पर पारा शिक्षकों ने बांटी मिठाई

 हजारीबाग : छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलित पारा शिक्षकों ने मंगलवार को अगुवा नेताओं की रिहाई पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष चंदन मेहता के नेतृत्व में सांसद आवास पर मिठाई बांटी गई और खुशियां मनाई गई।

हड़ताली पारा शिक्षकों ने तिरंगे के साथ निकाला न्याय मार्च

खूंटी: सेवा स्थायी करने, समान काम के बदले समान वेतन आदि मागों लेकर हड़ताल में शामिल पारा शिक्षकों ने मंगलवार को तिरंगे के साथ जिला मुख्यालय में न्याय मार्च निकाला।

पीजीटी के 36 शिक्षकों को डीईओ मिला नियुक्ति पत्र

रामगढ़ : झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर 36 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मीना राय ने सभी पीजीटी शिक्षकों को क्रमवार कर नियुक्ति पत्र सौंपा।

61 शिक्षकों के बीच वितरित हुआ नियुक्ति पत्र

गुमला: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला के सभामार में सोमवार को नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पांडेय द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा गया।

प्लस टू के नवचयनित 106 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

 मेदिनीनगर : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा पलामू जिला में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए 106 नियुक्ति पत्र जारी किया है। उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार की शाम अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नवचयनित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पलामू जिले मे 176 पीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध 106 नियुक्ति पत्र जारी किया है।

प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति से मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : डीसी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम जिला में 38 प्लस टू शिक्षकों को सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपायुक्त ने चयनित शिक्षकों से कहा कि आप सभी से काफी अपेक्षाएं हैं।

27 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी तय

दुमका : पारा शिक्षकों को अपनी मांगों को लेकर राज्य स्थापना दिवस पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। लाठीचार्ज के बाद जेल भेजे गए जिले के 27 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंध समिति और प्रखंड शिक्षा समिति को आदेश जारी किया है।

रांची : मुख्य सचिव का 48 घंटे तक किया जायेगा घेराव, तैयारियां पूरी

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आहूत मुख्य सचिव के 48 घंटे के घेराव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिलों में जन संपर्क अभियान अंतिम चरण में है. 48 घंटे का घेराव 13 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा. संघ के आंदोलन का यह दूसरा चरण है. 

पारा शिक्षकों से बात करे सरकार

दुमका : जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं ने पारा शिक्षक, सुखाड़ सहित अन्य मामलों को लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया और राज्यपाल के नाम का नौ सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा।

नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को देना होगा दहेज न लेने और न देने का शपथ पत्र

Dhanbad: मंगलवार को जिले के 60 शिक्षकों को मिश्रित भवन (डीआरडीए सभागार) में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके लिये नियुक्ति पत्र में कुछ संकल्प दिये गये हैं जिसे नियुक्त हो रहे शिक्षकों को अनिवार्य रूप से मानना है. इसके अन्तर्गत नियुक्त हो रहे अविवाहित शिक्षक/ शिक्षिका को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे अपने विवाह के समय दहेज नहीं देंगे और न ही किसी प्रकार का दहेज लेंगे.

अविवाहित नवनियुक्त शिक्षकों ने गर शादी में लिये दहेज तो जाएगी नाैकरी

धनबाद, जेएनएन। जिले में प्लस टू उच्च विद्यालयों के लिए नव चयनित शिक्षकों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान विधायक राज सिन्हा, एडीएम विधि व्यवस्था राकेश दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी ने नियुक्ति पत्र साैंपे। जिले के 18 प्लस टू उच्च विद्यालयों को विभिन्न विषयों के 60 शिक्षक मिले हैं।

27 प्लस टू शिक्षकों की जिला में हुई नियुक्ति

पाकुड़: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विभिन्न विषयों के 27 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति पाकुड़ जिले में की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में 21 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।

पारा शिक्षकों की मांगों को पूरा करे सरकार : जदयू

हजारीबाग : राज्य की सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे। ये बातें जदयू के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी आर के मंडल ने समाहरणालय के निकट आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मांग किया कि पारा शिक्षकों पर दर्ज मुकदमा सरकार वापस ले ।

13 दिसंबर को मुख्य सचिव का घेराव करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 13 व 14 दिसंबर को मुख्य सचिव का घेराव राज्य के प्राथमिक शिक्षक करेंगे. पूरे झारखंड से करीब 20 हजार शिक्षक मुख्य सचिव की घेराव के लिए आकस्मिक अवकाश लेकर राजधानी में शिरकत करेंगे.

33 पीजीटी शिक्षकों को किया गया प्रतिनियुक्त

बोकारो: जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने 10 दिसंबर को 40 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 33 शिक्षकों ने आज अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावा अन्य आवश्यक कागजात विभाग के कार्यालय में जमा किया। इसके पश्चात इन्हें जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया।

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं तो करेंगे बैठक बहिष्कार

नारायणपुर (जामताड़ा) : मंगलवार को प्रखंड सभाकक्ष में पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख अंजना हेम्ब्रम की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए प्रस्ताव एक सप्ताह में जिला मुख्यालय को भेंजे ताकि पहल हो सके।

आज रांची में जुटेंगी देशभर के डीएवी की 4000 खेल प्रतिभाएं

रांची, जासं। डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स की शुरुआत खेलगांव के मेगा स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार 12 दिसंबर से होगी। तीन दिनों तक चलने वाले नेशनल स्पो‌र्ट्स में देश भर के 600 डीएवी स्कूलों से करीब 4000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी देश के 16 जोन से चुनकर आए हैं।

सरकारी विद्यालयों में पढ़ाएंगे अतिथि शिक्षक

बोकारो : सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जनाक्रोश रैली में भाग लेने जमशेदपुर जाएंगे पारा शिक्षक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरकार पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए पारा शिक्षक सभी जिले में जनाक्रोश रैली निकाल रहे हैं।

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से सत्ता पक्ष के सांसद व विधायक भी चिंतित

रांची : तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त पर झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है।

पारा शिक्षकों की राह में अधिकारी बाधक: अमित

जयनगर (कोडरमा): मांगों को लेकर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष  मोर्चा द्वारा आयोजित अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी बीआरसी भवन के समक्ष जारी रहा।

पारा शिक्षकों की मांगों को पूरा करे सरकार

भंडरा (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र के समीप एंथोनी ¨मज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक पारा शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होती तब परा शिक्षक आंदोलित रहेंगे।

UPTET news

Photography