गोड्डा : सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है तो
दूसरी तरफ बेटियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भारी कमी है। कुल तीन
शिक्षक-शिक्षिकाएं पांच सौ छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। पढ़ाई की गुणवत्ता
क्या होगी इसका आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।