Important Posts

Advertisement

पौने दो लाख बच्चों की ड्रेस के लिए सात करोड़ की जरूरत

धनबाद : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की बात भी निराली है। जिले के खजाने में पैसे हैं नहीं और शिक्षा विभाग को 15 दिन का समय देते हुए सरकारी स्कूलों में पढ़नेवालों बच्चों के बीच पोशाक वितरण का निर्देश भी दे डाला। प्रशासी पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने डीएसई को पत्र जारी कर शेष बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराते हुए 30 अप्रैल तक प्रतिवेदन एवं उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की बात कही है।

नियमितीकरण की मांग पर पारा शिक्षकों ने निकाली पदयात्रा, 23 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव

रांची। सेवा नियमित करने समेत समान कार्य के लिए समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर पारा शिक्षकों ने बुधवार से राज्य के पांच प्रमंडलों में पद यात्रा निकाली। इसमें शामिल शिक्षक पद यात्रा करते हुए 23 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे।

सूबे के 70 हजार पारा शिक्षकों की सरकार के खिलाफ पदयात्रा शुरू

अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सूबे के सत्तर हजार पारा शिक्षकों ने मंगलवार से पदयात्रा की शुरूआत की है. यह पदयात्रा अलग- अलग जिलों से जत्थे में रांची के लिए रवाना हुई है.

स्थायीकरण को पैदल मार्च करते रांची रवाना हुए पारा शिक्षक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य के पारा शिक्षकों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर पैदल मार्च मंगलवार से प्रारंभ किया। हजारों पारा शिक्षक रांची में मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष 23 मई तक पैदल मार्च करते हुए विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे। उसके बाद वहां अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ होगा।

शिक्षा विभाग का फरमान, गर्मी की छुट्टी में मुख्यालय न छोड़ें हाईस्कूल के शिक्षक

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी कोटि के हाई स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए मुख्यालय छोड़कर बाहर नहीं जाने को कहा है।

सड़क पर उतरे सैकड़ों पारा शिक्षक

चौपारण : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ों पारा शिक्षक मंगलवार को तपती दोपहरी में चौपारण से रांची की ओर पदयात्रा करते हुए निकल पड़े।

रांची : लोहरदगा में जुटेंगे शिक्षक नियुक्ति के अभ्‍यर्थी, सौपेंगे ज्ञापन

रांची। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के अभ्‍यर्थी बुधवार को लोहरदगा में जुटेंगे। सभी सदस्‍यों को जिले के अंबेडकर चौक के पास सुबह 10.45 बजे बुलाया गया है। सदस्‍यों के मुताबिक लोहरदगा के उपायुक्‍त के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Good News: शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

नई दिल्ली, 17 अप्रैलः अगर आप शिक्षक की नौकरी के लिए इंतजार कर रहे हैं तो इस समय राजस्थान में टीचर्स के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। यह भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के माध्यम से होने जा रही है, जोकि स्कूल लेक्चरार पदों के लिए है।

300 शिक्षक प्रशिक्षण व मूल्यांकन कार्य के कारण गर्मी छुट्टी में बाहर नहीं जा पाएंगे

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होने में इस बार देरी होगी। इस वजह से दोनों परीक्षा का रिजल्ट भी देर से आएगा। इसकी मुख्य वजह 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं हैं, जो अभी चल रही हैं।

सरकार ने 514 शिक्षकों की वेतनवृद्धि पर रोक लगाई

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

ग्रेड-4 व ग्रेड-7 में प्रोन्नति का लाभ पाने वाले प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इन शिक्षकों के एक वेतन वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी किया है।

नियमितीकरण को लेकर पारा शिक्षकों की पदयात्रा आज

ससेवा नियमित करने समेत समान कार्य के लिए समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर पारा शिक्षक 17 अप्रैल से राज्य के पांच प्रमंडलों में पद यात्रा शुरू करेंगे। इसकी रणनीति भी तैयार कर ली गई है।

UPTET news

Photography