Important Posts

Advertisement

स्थायीकरण को पैदल मार्च करते रांची रवाना हुए पारा शिक्षक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य के पारा शिक्षकों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर पैदल मार्च मंगलवार से प्रारंभ किया। हजारों पारा शिक्षक रांची में मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष 23 मई तक पैदल मार्च करते हुए विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे। उसके बाद वहां अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ होगा।
पूर्वी सिंहभूम से इस अभियान की शुरुआत की गई। पूर्वी सिंहभूम के 500 पारा शिक्षक झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर मानगो गांधी मैदान में जुटे। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद सभी पारा शिक्षक पैदल मार्च करते हुए रांची की ओर रवाना हुए। रात 9 बजे तक चलकर ये पारा शिक्षक रात को चिलगू में विश्राम करेंगे। उसके बाद वहां से सरायकेला-खरसावां के पारा शिक्षकों के साथ बुधवार को दोपहर एक बजे रांची के पैदल मार्च करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मार्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पारा शिक्षकों ने कई बार राज्यपाल, मुख्यमंत्री को स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शन किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस बार आंदोलन को व्यापक रूप दिया गया है। शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना के लिए कई तरह की रणनीति बनी है। उन्होंने कहा कि झारखंड को छोड़कर लगभग सभी राज्यों ने पारा शिक्षकों का स्थायीकरण कर दिया है। लेकिन यहां की सरकार पारा शिक्षकों की बात मानने को तैयार नहीं है। पारा शिक्षक अपने अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी मिलेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं से भी संपर्क करेंगे तथा उनके आंदोलन का समर्थन करने की मांग करेंगे।

UPTET news

Photography