प्रखंड मुख्यालय प्रावि परिसर में रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघ की
बैठक खगेंद्र नाथ भकत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सभी पारा
शिक्षकों ने पारा शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की।
पारा शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी करो नहीं तो
कुर्सी खाली करो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खगेंद्र नाथ भकत ने कहा कि
हाल ही में शिक्षा विभाग के सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2008 में
अनुबंध पर बहाल हुए जिले के सभी 300 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की
घोषणा की है। इसका सभी पारा शिक्षक विरोध करेंगे। 2008 के बाद जितने भी
पारा शिक्षकों की बहाली हुई थी। सभी तय मापदंड पर हुई थी। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए संघ के अनुमंडल अध्यक्ष हिमांशु महतो ने कहा कि सरकार के
इस फैसले के खिलाफ अगर जरूरत पड़ी तो सभी पारा शिक्षक उच्च न्यायालय का
दरवाजा भी खटखटाएंगे। सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। सरकार अगर उन्हें
हटाती है तो सभी अपना सर मुंडन कर विरोध जाहिर करेंगे। इसी अवधि में बहाल
कई पारा शिक्षक सरकारी शिक्षक के रूप में बहाल हो चुके हैं। मौके पर
खगेंद्र नाथ भकत, हिमांशु महतो, कमल किशोर गोप, काजल मुखर्जी, महुआ सरकार,
साधना कार्जी, रमनी महतो, सुमित दत्ता, सोनामनी सोरेन, चितरंजन महतो, मरसा
राम सोरेन, अनुज मंडल, सिंह आदि मौजूद थे।