विद्यावाहिनी कार्यक्रम, रेशनेलाइजेशन के नाम पर पारा शिक्षकों को दूर के
स्कूलों में भेजना और 2008 के चयनित पारा शिक्षकों को हटाने के विरोध में
पारा शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
झारखंड प्रदेश एकीकृत
पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार को पारा
शिक्षक प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ कई जगह पर मशाल जुलूस निकालेंगे। गोल्फ
ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सरकारीकरण और
वेतनमान को केंद्र में रख कर नीति बनाने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव की
अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी को 90 दिनों में रिपोर्ट देना था, जिसके अब
140 दिन हो चुके हैं। बावजूद रिपोर्ट नहीं दिए जाने से पारा शिक्षक फिर से
धोखा महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जब तक
हमारी समस्याओं का हल नहीं होता है, तब तक ई-विद्यावाहिनी का विरोध किया
जाएगा।