Important Posts

Advertisement

30-32 वर्ष से बिना स्वीकृति पद सेवा देने वाले कर्मियों के पोस्टर का होगा सत्यापन

जमशेदपुर\\चाईबासा : कोल्हान विवि के दसवें स्थापना दिवस पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. विवि के अलग-अलग कॉलेजों में पिछले 30-32 वर्षों से बिना स्वीकृत पद के सेवा देने वाले इन कर्मचारियों के पद सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है.


  13 अगस्त को झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से इस संबंध में कोल्हान विवि के पदाधिकारियों को बुलाया गया है. 
 
 कोल्हान विवि सहित अंगीभूत कॉलेज में बिना स्वीकृत पदों के सेवा देने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 110 है. इसमें से 50 से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये हैं. वहीं 60 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं. 
केयू के 10वें स्थापना दिवस पर 110 कर्मचारियों को मिल सकता तोहफा
13 अगस्त को सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने बुलायी बैठक
पद स्वीकृत नहीं होने से कर्मचारियों को नुकसान
 

बिना स्वीकृत पदों के सेवा देने वाले कर्मचारियों को अब तक भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पद स्वीकृत नहीं होने के कारण कर्मचारियों को छठा वेतनमान नहीं मिल पा रहा है. अधिकांश कर्मचारियों को अब तक चौथे वेतनमान की राशि के साथ ही संतोष करना पड़ रहा है. करीब दो महीने पहले विवि की ओर से बकायदा मुख्यालय में कैंप लगाकर अलग-अलग कॉलेज के कर्मचारियों की संख्या व पदों का ब्यौरा मिलाया गया. इसकी विस्तृत रिपोर्ट विवि की तरफ से उच्च शिक्षा विभाग को भेजी गयी.

UPTET news

Photography