दुलमी| दुलमी प्रखंड पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा दुलमी प्रखंड की
बैठक मंगलवार को सीआरसी चटाक में की गई। जिसमें आगामी पांच अप्रैल से
मोर्चा द्वारा एक काम एक वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे
आंदोलन की चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित मोर्चा के प्रदेश
पदाधिकारी विनोद बिहारी महतो व जिला पदाधिकारी बिमलेश कुमार महतो ने बताया
कि आगामी पांच अप्रैल को मोर्चा के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार,
मुख्यमंत्री का घेराव सहित मूल्यांकन कार्य व बीएलओ कार्य का बहिष्कार किया
जाएगा। घेराव व बहिष्कार के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों को मनवाने की
कोशिश की जाएगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोहित मुंडा, अजय सिन्हा, चंद्रदेव
कुमार, सिलौन भारती, रामकुमार, अशोक महतो, कपिल महतो, दिगंबर महतो,
भुनेश्वर महतो, महेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो, अनिल रवि, विनय सिंह,
सोमनाराम, घनेश्वर राम, कैलाश बकेदिया, अहिल्या देवी, रेणु देवी, रेहाना
खातून, अनिता देवी, पन्तु कुमारी आदि मौजूद थे।