Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

भास्कर न्यूज | तरहसी पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के पारा शिक्षकों ने मंगलवार को पांकी विधायक देवेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा। इसके पूर्व तरहसी प्रखंड के एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक संसाधन केंद्र तरहसी में हुई। बैठक में विद्यालय विलयन विषय पर चर्चा की गई।


बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह ने की। संचालन सीताराम पांडेय ने किया। पारा शिक्षकों ने विद्यालय विलयन प्रक्रिया को रोकने हेतु विधायक को मांग पत्र सौंपा। विधायक ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह शंभू नारायण सीताराम पांडे सतीश पांडे धनेश्वर महतो दीनानाथ महतो विकास कुमार सिंह रविशंकर मिश्रा उदय पांडे अरविंद ठाकुर मुकेश कुमार गिरी सुनील कुमार नसीम अहमद केसरी पासवान हिरदा कुमार राजेंद्र राजेंद्र सिंह मफिल अंसारी चंद्र शेखर पाठक पंकज कुमार गिरी के अलावा में सैकड़ों पारा शिक्षक शामिल थे।

UPTET news

Photography