शहर के उदितनगर स्तिथ हाई स्कूल गेट के समक्ष मंगलवार को यानी दूसरे दिन भी
कॉलेज व स्कूल ब्लॉक ग्रांट शिक्षकों का धरना जारी रखा। लेकिन कुछ
शिक्षकों ने स्वेच्छा से मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका के जांच करने के लिए
गए।
ज्ञात हो कि ब्लाक ग्रांट शिक्षकों ने जहां मंगलवार से शुरु होने वाली
मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया
है। वहीं मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
शिक्षकों के आंदोलन से स्कूलों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। एक अप्रैल
से उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के उत्तर पुस्तिका का भी ब्लाक ग्रांट
शिक्षक बहिष्कार करेंगे। ओड़िशा स्कूल कॉलेज टीचर्स एंड इंप्लाइज यूनाइटेड
फोरम के बैनर तले ब्लाक ग्रांट शिक्षक व कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया
है। संगठन के अध्यक्ष पवित्र महाला, गोलक नायक, प्रकाश महंती की अगुवायी
में सोमवार से जिले के पांच हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी धरना में शामिल
हुए हैं।