Important Posts

Advertisement

प्रतिनियोजन पर चल रहा प्रखंड का उच्चविद्यालय

हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड में माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था का खस्ताहाल है। यहां के उच्च विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। बच्चे विद्यालय पहुंचकर दिनभर अपना कीमती समय यूं ही खेल में बर्बाद कर देते हैं। जो देश की युवा पीढ़ी के लिए काफी नुकसानदेह है।
हिरणपुर प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय प्रतिनियोजित शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। परंतु शिक्षा विभाग को इसका तनिक भी ध्यान नहीं है।

प्रखंड का एक मात्र बड़तल्ला उच्च विद्यालय भगवान भरोसे चल रहा है। यहां एक भी नियमित शिक्षक नहीं हैं। किसी प्रकार विद्यालय के संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने यहां दूसरे विद्यालय से दो शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया है। जबकि किसी भी उच्च विद्यालय में कम से कम आठ शिक्षकों की जरूरत पड़ती है। वहीं छह वर्ष पूर्व उच्च विद्यालय के रूप में उत्क्रमित मध्यविद्यालय डांगापाड़ा, मवि वीरग्राम, मवि मोहनपुर एवं मवि तोड़ाई में भी शिक्षकों की कमी है। यहां मध्यविद्यालय के शिक्षक ही उच्च विद्यालय की कक्षा संचालित कर रहे हैं। उक्त तीन उमवि में से सिर्फ उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ाई में तीन शिक्षकों की पदस्थापना की गई है।

प्रखंड में खुलेगा पतंजलि योग पाठशाला
यह भी पढ़ें

मैट्रिक के परिणाम पर पड़ेगा असर

---

प्रखंड के उच्च विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का असर मैट्रिक की परीक्षा पर पड़ेगा।

सदस्यता अभियान चलाएगा जदयू
यह भी पढ़ें

इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में उवि बड़तल्ला से 175 बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसी तरह उउवि मोहनपुर से 53, उउवि डांगापाड़ा से 76, उउवि वीरग्राम से 33, उउवि तोड़ाई से 48 बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी झेल रहे विद्यालयों का शिक्षण कार्य वर्षो से

अस्त-व्यस्त है।

कोट---------------------- विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। सीमित मानव संसाधन में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

राजेन्द्र प्रसाद

बीईईओ, हिरणपुर

UPTET news

Photography