Important Posts

Advertisement

समान काम के एवज में समान वेतन की मांग

फुसरो/नावाडीह(बेरमो): पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को फुसरो व नावाडीह में हुई। बैठक में उपस्थित पारा शिक्षकों ने समान काम के एवज समान वेतन की मांग उठाते हुए कहा कि इसके समर्थन में 16 दिसंबर को बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।
पारा शिक्षक संघ के बोकारो जिला सचिव सह प्रदेश संयुक्त सचिव कालीचरण रवानी ने कहा कि पारा शिक्षकों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 9 दिसंबर को मध्य विद्यालय न्यू भागलपूर फुसरो, मध्य विद्यालय जारंगडीह, बुनियादी स्कूल बोकारो थर्मल, मध्य विद्यालय संडेबाजार सभी संकुल में पारा शिक्षक संघ का पुर्नगठन किया जाएगा। वहीं 10 दिसंबर को मध्य विद्यालय बेरमो, प्राथमिक विद्यालय ढोरी नंबर 4 एवं प्राथमिक विद्यालय ढोरी बस्ती संकुल में संघ का पुर्नगठन किया जाएगा। यहां बैठक का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

नावाडीह स्थित पुराने डाकबंगला में हरि प्रसाद तुरी की अध्यक्षता में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो ने कहा 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में पूरे बोकारो जिले के पारा शिक्षक भाग लेंगे और उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा जाएगा। पारा शिक्षकों की ओर से डुमरी विधायक को भी मांगपत्र दिया जाएगा। 

UPTET news

Photography