जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तीन दिसंबर को
घोषित जेएसएससी की परीक्षा लोहरदगा में 14 केंद्रों पर होगी, जिसमें 4812
परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा को
लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
इधर जेएसएससी की परीक्षा को लेकर विगत शुक्रवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी विनोद कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा के सफल आयोजन पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तीन दिसंबर को घोषित जेएसएससी परीक्षा कदाचार मुक्त होगी। डीसी ने बताया कि इंडियन रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर कदाचारमुक्त होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गइईहै। उन्होंने बताया कि बीएस कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में 288, बालिका उवि में 240, चुन्नी लाल प्लस टू उवि में 192, कस्तुरबा बालिका उवि में 264, लिवेंस अकादमी विद्यालय में 384, कस्तुरबा बालिका मवि में 264, लूथरन उवि में 288, एमएलए इंटर महिला कालेज में 432, मजूरमंती उवि महादेव आश्रम में 456, एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल में 360, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 600, संत अन्ना बालिका उवि में 384, संत स्तानिसलास उवि में 384 और उर्सूलाइन कांवेंट बालिका उवि में 432 समेत कुल 4812 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीसी ने शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारियों के साथ शस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी को भी केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।