Important Posts

Advertisement

झारखंड में 12 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

रांचीः झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई दिल्ली झारखंड भवन में पदस्थापित डीके तिवारी को श्रम नियोजन विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
वहीं, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग बनाया गया है तथा उन्हें ग्रेटर रांची विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव एमएस भाटिया को महानिदेशक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह को स्कूली शिक्षा विभाग प्रधान सचिव बनाया गया है।

स्कूली शिक्षा विभाग की सचिव अराधना पटनायक को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव और राजस्व एवं निबंधन विभाग के सचिव कमल किशोर सोन को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है तथा उन्हें राजस्व विभाग के सचिव एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय चौबे को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

श्रम नियोजन सचिव डॉ. अमिताभ कौशल को खाद्य आपूर्ति सचिव बनाया गया है और राज्य खाद्य निगम का प्रबंध निदेशक और आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। धनबाद नगर-निगम के आयुक्त मनोज कुमार को समाज कल्याण निदेशक बनाया गया है जबकि निदेशक समाज कल्याण राजीव रंजन को धनबाद नगर-निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

UPTET news

Photography