Important Posts

Advertisement

ज्ञानोदय योजना में बंटेंगे 3134 टैबलेट

शिक्षाविभाग द्वारा ज्ञानोदय योजना के अंतर्गत शिक्षकों को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। सतत अनुश्रवण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अंतर्गत पलामू में 3134 टैबलेट का वितरण किया जाएगा।

यह जानकारी शिक्षा विभाग में कार्यरत ज्ञानोदय योजना के प्रभाग प्रभारी राजीव रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि यह टैबलेट जैप आईटी द्वारा संचालित हिताची सिस्टम माइक्रो क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बांटा जाएगा। टैबलेट के रख रखाव की जिम्मेवारी शिक्षकों की होगी। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक मुथू कुमार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टैबलेट के वितरण में कनीय शिक्षक और स्कूल में विद्यार्थियों के नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस स्कूल में 201 से 1000 तक बच्चों का नामांकन है वहां दो टैबलेट और बायोमैट्रिक्स सिस्टम दी जाएगी। जबकि 1000 से अधिक नामांकित वाले विद्यालयों में तीन टैबलेट और बायोमैट्रिक्स दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। 

UPTET news

Photography